अंडरआर्म्स का कालापन होगा दूर, लगाएं ये स्क्रब

By Priyanka Sharma
29 Oct 2024, 17:30 IST

कई बार पसीने, रगड़ या डेड सेल्स के कारण लोगों को अंडरआर्म्स के काले होने की समस्या होती है। इससे राहत के लिए कुछ स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

ब्राउन शुगर और टमाटर

1-1 चम्मच मैश किए हुए टमाटर में ब्राउन शुगर मिला लें। अब इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और हल्के हाथ से एक्सफोलिएट करें। इसके बाद इसे गुलाब जल की मदद से धो लें। इससे त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद मिलती है।

चंदन और गुलाब जल स्क्रब

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए 1 चम्मच चंदन में गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे 15 मिनट के लिए प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार लाने में मदद मिलती है।

शहद और कॉफी

2 चम्मच पीसी हुई कॉफी में 2 चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदों को डालकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। इससे त्वचा के कालेपन और डेड सेल्स को कम करने में मदद मिलती है।

मसूर दाल स्क्रब

अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए 2 चम्मच मसूर दाल में 1/4 चम्मच हल्दी, नींबू के रस की कुछ बूंदें और 2-3 चम्मच दही मिला लें। अब इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। इससे पसीने की बदबू और त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद मिलती है।

एलोवेरा जेल और हल्दी स्क्रब

काले अंडरआर्म्स से राहत के लिए 1 चम्मच एलोवेरा आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर को मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट के लिए हल्के हाथ से मालिश करें। इससे त्वचा में निखार लाने में मदद मिलती है।

आलू का रस

आलू का रस एक नेचुरल ब्लीच है। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आलू के रस को अंडरआर्म्स पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। इससे त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

कालापन दूर करने के अन्य उपाय

अंडरआर्म्स का कालापन को दूर करने के लिए नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अंडआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए लेख में बताए गए स्क्रब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com