बदलते मौसम का सीधा असर आपकी त्वचा पर सबसे पहले होता है। इससे फेस की स्किन प्रभावित होती है। त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए आप रात को सोते समय चेहरे पर कुछ खास चीजें लगा सकते हैं। लेख में इनके बारे में जानें विस्तार से-
नारियल तेल
नारियल तेल नेचुरली तौर पर मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह बदलते मौसम में होने वाले त्वचा के रूखेपन से बचाता है। इससे चेहरे की मालिश करें।
एलोवेरा जेल
रोज रात को सोने के पहले आप चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं।
विटामिन ई कैप्सूल
रात को सोते समय चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल के ऑयल से सीधे तौर पर मालिश करें। इससे त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है।
गुलाब जल
गुलाब जल में स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करने के गुण मौजूद होते हैं। इसे रोज रात में रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
मलाई
सोने से पहले ताजी मलाई से चेहरे की 10 से 15 मिनट मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन में सॉफ्टनेस आएगी।
सावधानी-
त्वचा पर इन सभी चीजों के इस्तेमाल का सुझाव हमने खुद के अनुभव के आधार पर दिया है। इन्हें लगाने से किसी तरह की एलर्जी होने पर उसे न लगाएं।
बदलते मौसम में आप रोज रात में चेहरे परये सभी चीजें लगा सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com