कच्चा दूध और चोकर स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। दूध और चोकर को चेहरे पर लगाने और इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानिए इस लेख में -
एक्सपर्ट की राय
स्किन केयर एक्सपर्ट मनीषा सिंह के अनुसार, 'चोकर और कच्चे दूध के मिलाकर फेस पर लगाने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है। साथ ही, यह पिंपल्स, एक्ने और दाग-धब्बों को हटाने में भी मदद करता है।'
फेस पैक बनाने का तरीका
सबसे पहले चोकर को आटे में भिगो लें। इसके बाद चोकर जब दूध को पूरी तरह सोख लें, तो इसमें शहद मिलाएं। आपका फेस पैक बनकर तैयार है।
फेस पैक कैसे लगाएं?
फेस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फेस पैक सूख जाएं, तो इसे पानी से धो लें।
झुर्रियों को दूर करें
दूध में विटामिन और प्रोटीन होता है, जो कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां और झाइयां कम होती हैं।
चेहरे का ग्लो बढ़ाता है
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करते हैं। इसे लगाने से चेहरे की रंगत बढ़ती है।
एक्ने से छुटकारा दिलाएं
दूध और चोकर का मिश्रण एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण चेहरे को साफ करते हैं।
दाग-धब्बों को दूर करता है
चोकर और दूध का मिश्रण दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इसका उपयोग करने से डार्क स्पॉट्स और हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या भी खत्म होती है।
कच्चा दूध और चोकर को चेहरे पर लगाने से इतने ज्यादा फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com