कीवी के इन 3 फेस मास्क से मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

By Lakshita Negi
04 Feb 2025, 08:00 IST

कीवी न सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छी होती है, बल्कि यह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद विटामिन स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको कीवी के 3 फेस मास्क के बारे में बताएंगे, जो नेचुरल तरीके से स्किन की डलनेस को कम करके आपको ग्लोइंग और निखरी त्वचा देंगे।

कीवी और दही फेस मास्क

कीवी और ही का फेस मास्क डल स्किन और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है। कीवी स्किन को ब्राइट करता है और दही से स्किन सॉफ्ट और स्मूद होती है।

कीवी और दही फेस मास्क की विधि

इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच कीवी का पल्प ले लें। इस मिक्सचर को अपने फेस पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट बाद फेस वॉश करें।

कीवी और बादाम फेस मास्क

ड्राई स्किन की प्रॉब्लम वालों के लिए कीवी और बादाम का फेस मास्क बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन को डीपली हाइड्रेट करता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है।

कीवी और बादाम फेस मास्क विधि

कीवी के पल्प में 4 बादाम का पेस्ट बनाकर डालें और 1 चम्मच बेसन मिलाकर इसका पेस्ट फेस पर लगाएं। इसे 10 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश कर लें।

कीवी और केला फेस मास्क

डल और बेजान स्किन से छुटकारा पाने के लिए कीवी और केले के फेस मास्क का इस्तेमाल करें। केला स्किन को डीपली मॉइस्चराइज करता है और कीवी से चेहरे में ग्लो आता है।

कीवी और केला फेस मास्क की विधि

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आधे केले को 2 चम्मच कीवी पल्प और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने फेस पर लगाएं। इसे 15 मिनट बाद वॉश कर लें।

सेंसिटिव स्किन के लिए

सेंसिटिव स्किन वाले लोग इन फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे आपको पता चलेगा की क्या चीज आपको सूट करती है और क्या नहीं।

नेचुरली हेल्दी, ग्लोइंग और यंग स्किन के लिए इन कीवी मास्क को ट्राई करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.