बार-बार डिओड्रेंट लगाना स्किन के लिए सही है या गलत?

By Aditya Bharat
11 Jun 2025, 12:00 IST

हर दिन फ्रेश रहना सबको पसंद है। लेकिन क्या रोजाना और बार-बार डियोड्रेंट लगाना आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानें।

डियोड्रेंट क्या करता है?

डियोड्रेंट शरीर की दुर्गंध को कम करता है। कुछ डियोड्रेंट एंटीपर्सपिरेंट भी होते हैं, जो पसीना रोकते हैं।

बार-बार लगाने से क्या होता है?

अगर आप दिन में कई बार डियोड्रेंट लगाते हैं, तो स्किन पर रसायन (केमिकल्स) की परतें बन सकती हैं। इससे स्किन इरिटेशन और एलर्जी हो सकती है।

स्किन को नुकसान कैसे होता है?

बार-बार डियोड्रेंट लगाने से त्वचा सूख सकती है, लाल हो सकती है या उसमें जलन महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में छाले या रैश भी हो सकते हैं।

बैक्टीरिया पर असर

एक स्टडी में पाया गया कि ज्यादा डियोड्रेंट लगाने से स्किन पर रहने वाले अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बदल जाती है। ये बैक्टीरिया त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।

एलर्जी और केमिकल्स

डियोड्रेंट में मौजूद एल्कोहल, फ्रैग्रेंस और पेराबेंस जैसी चीजें कुछ लोगों को सूट नहीं करतीं। बार-बार प्रयोग से एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है।

त्वचा को आराम दें

हर दिन स्किन को थोड़ा रेस्ट देना जरूरी है। रात को डियोड्रेंट ना लगाना बेहतर होता है ताकि स्किन खुलकर सांस ले सके।

सुरक्षित उपयोग कैसे करें?

सिर्फ जरूरत के समय डियोड्रेंट लगाएं। स्किन फ्रेंडली और एल्कोहल-फ्री विकल्प चुनें। साफ और सूखी त्वचा पर लगाएं।

डियोड्रेंट का उपयोग ठीक है, लेकिन बहुत ज्यादा लगाना नुकसानदेह हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com