कई लोगों की स्किन उम्र से पहले ही ढीली हो जाती है। इसके लिए वह कई तरह के ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप स्किन को टाइट कर सकते हैं-
स्किन को नहीं होगा नुकसान
स्किन टाइट करने के लिए अगर आप घरेलू नुस्खों की मदद लेते हैं, तो साइड इफेक्ट्स और एलर्जी जैसी समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। आइए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं-
खीरे का रस लगाएं
गर्मियों में खीरा बहुत फायदेमंद साबित होता है। इससे स्किन की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके लिए आप खीरे के रस और गुलाब जल को मिक्स कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ई होता है, जो स्किन को टाइट करता है।
दही का करें इस्तेमाल
दही स्किन को टाइट करने में मदद करता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को टाइट करने के साथ नेचुरली साफ भी करता है। दही से एजिंग के निशानों को भी छुपाया जा सकता है।
नारियल का तेल
नारियल का तेल स्किन केयर के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे स्किन की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। नारियल तेल में विटामिन-ई पाया जाता है। यह स्किन को टाइट करता है।
नींबू का रस
नींबू का रस स्किन को टाइट कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नींबू के रस को फेस पैक में मिलाकर आसानी से लगाया जा सकता है। नींबू के रस में विटामिन-सी पाया जाता है, जो कोलेजन को बढ़ाता है। इससे स्किन टाइट होती है।
बादाम का तेल
बादाम का तेल चेहरे की कई समस्याओं से बचाव करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन सेल्स को रिपेयर करने का काम करता है। इससे स्किन ग्लोइंग बनने के साथ टाइट भी हो जाती है।
स्किन टाइट करने के लिए ये टिप्स अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com