गंदे और बदबूदार अंडरआर्म्स अक्सर शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं, इसलिए उनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। अंडरआर्म्स की बदबू मुख्य रूप से पसीने और बैक्टीरिया के कारण होती है।
डार्क अंडरआर्म्स
अंडरआर्म्स के काले पड़ने का कारण केवल पसीना नहीं, बल्कि खानपान की गलत आदतें भी होती है। स्किन की देखभाल ठीक से न करने से यह समस्या बढ़ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए सही डाइट जरूरी है।
बैक्टीरिया बढ़ना
पसीना ज्यादा आने से अंडरआर्म्स में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे बदबू आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, अंडरआर्म्स को क्लीन रखना जरूरी है, ताकि बैक्टीरिया को बढ़ने से रोका जा सके।
एक्सफोलिएट करना
अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं, जिससे स्किन क्लीन और ग्लोइंग रहती है। इसलिए, सप्ताह में दो बार इसे एक्सफोलिएट जरूर करना चाहिए।
ट्रिम करना
अंडरआर्म्स में ज्यादा बाल होने से पसीना और बैक्टीरिया भी ज्यादा बढ़ने लगते हैं, जिससे एलर्जी और पिंपल्स का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, बालों को नियमित रूप से ट्रिम या रिमूव करना चाहिए।
मॉइस्चराइज करना
अंडरआर्म्स को मॉइस्चराइज करना जरूरी है, ताकि इसका पीएच बैलेंस ठीक रहे। मॉइस्चराइज करने से त्वचा हाइड्रेट और सॉफ्ट रहती है, जिससे बैक्टीरिया की पनपने की संभावना कम होती है।
डियोड्रेंट
अगर आप डियोड्रेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रखें कि आप हैवी और केमिकल-युक्त डियोड्रेंट से बचें। इनसे पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे स्किन पर साइड इफकेट्स हो सकता है।
साफ करें
अंडरआर्म्स में होने वाली बदबू और इंफेक्शन से बचने के लिए दिन में एक बार अच्छे से साफ करें। इससे त्वचा साफ रहती है। साथ ही, बैक्टीरिया बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके अलावा, हेल्दी डाइट लेने से शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं।
प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
अंडरआर्म्स की त्वचा को साफ और हेल्दी रखने के लिए अच्छे और कम केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। इससे स्किन प्रोटेक्ट रहती है। साथ ही, नेचुरल ग्लो बना रहता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com