स्क्रब करने से स्किन को बहुत फायदा होता है। हालांकि, आप जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग नहीं कर सकते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि हफ्ते में स्क्रबिंग कितनी बार करनी चाहिए?
स्क्रब करना जरूरी क्यों?
स्क्रब करने से स्किन को एक्सफोलिएट किया जा सकता है। आप चेहरे के डेड सेल्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। इससे स्किन को ऑक्सीजन मिलती है और कई समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट शिवाली गुप्ता से जानें आप एक हफ्ते में कितनी बार स्क्रब कर सकते हैं-
कितनी बार करें स्क्रब?
आप स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रब कर सकते हैं। जैसे कि नॉर्मल स्किन वालों को एक बार स्क्रब करना चाहिए। ड्राई स्किन वाले दो बार स्क्रब कर सकते हैं और ऑयली स्किन वाले दो या तीन बार स्क्रब कर सकते हैं।
स्किन एक्ने होंगे रिमूव
स्किन में निकलने वाले मुंहासों को दूर करने के लिए एक्सफोलिएशन प्रोसेस को फायदेमंद माना जाता है। इससे डेड सेल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। यह एक्ने और पिंपल्स की समस्या से बचाता है।
झुर्रियां होंगी कम
स्किन की झुर्रियों से बचने के लिए भी आप स्क्रबिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन में नए सेल्स का प्रोडक्शन होता है। साथ ही, झुर्रियां कम हो जाती हैं।
स्किन को मॉइस्चर मिलेगा
स्क्रब करने से स्किन में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इससे स्किन मॉइस्चराइज रहती है और कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा
स्क्रब करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह त्वचा में ऑक्सीजन लेवल को सुधारता है। इससे स्किन में ग्लो आ सकता है।
एक्सपर्ट की सलाह लें
आप स्क्रबिंग की प्रोसेस को दोहराने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। इससे स्किन को किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से बचाया जा सकता है।
स्क्रब करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com