अपने चेहरे को इंस्टेट नेचुरल ग्लो देने के लिए आप कुछ नेचुरल टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें हमारा यह लेख-
गुलाब जल
चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए आप गुलाब जल को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे रुई की मदद से फेस पर लगाएं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल से फेस मसाज करने से चेहरे पर ग्लो आता है और स्किन को नमी आती है। इससे त्वचा का रूखापन भी दूर होता है।
शहद
1 चम्मच शहद में 3 से 4 बूंद नींबू के रस की मिला लें। अब इसे अच्छे से मिक्स करके 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर सादे पानी से फेसवॉश करें।
हल्दी
तुरंत चेहरे पर ग्लो लाने के लिए हल्दी में बेसन और दही मिलाकर लगाएं। इसे 5 मिनट के लिए छोड़ें। फिर स्क्रब करते हुए साफ करें।
पपीता
पपीते के गूदे में ताजी मलाई मिलाकर इससे चेहरे की मालिश करें। इससे आपकी त्वचा कोमल व मुलायम बनेगी।
मुल्तानी मिट्टी
चेहरे को स्वस्थ और जवां बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लगाएं। इसे हल्का सूखने के बाद गीली रुई की मदद से साफ करें।
तुरंत चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ये सभी चीजें लगाएं। लेकिन, किसी सामग्री से एलर्जी होने पर उसे न लगाएं। स्किन केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com