घर पर बनाएं ये 5 फेस स्क्रब, पाएं डेड स्किन सेल्स से छुटकारा

By Shilpy Arya
03 Apr 2023, 11:25 IST

अक्सर आप चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए फेस स्क्रब यूज करते हैं। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। इस स्टोरी में जानिए कुछ आसान होममेड फेस स्क्रब के बारे में-

हल्दी व बेसन का फेस स्क्रब

सबसे पहले आधा चम्मच हल्दी लें। अब इसमें एक चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। इस मिश्रण से चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें।

ओटमील स्क्रब

ब्लैकहेड्स व डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने के लिए आप ओटमील स्क्रब लगा सकते हैं। ओटमील में कोकोनट ऑयल मिलाकर फेस पर लगाएं। यह फेस पर जमा एक्सट्रा ऑयल निकालता है।

चावल का स्क्रब

चावल को बारीक पीसकर इसमें दूध मिलाएं। अब इससे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे डेड सेल्स निकलते हैं साथ ही टैनिंग से भी छुटकारा मिलता है।

संतरे का स्क्रब

आप संतरे का स्क्रब भी कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके के पाउडर में दही मिलाएं। इससे चेहरे पर 5 मिनट स्क्रब करें।

नींबू का स्क्रब

ये स्किन से डेड सेल्स निकालने में बहुत मदद कर सकता है। नींबू में थोड़ा-सा शहद मिलाकर चेहरे पर मलें। फिर 15 मिनट बाद आप इसे पानी से धो लें।

आप इन फेस स्क्रब को आसानी से घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें लगाने से आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com