किचन में रखीं इन चीजों से बनाएं फेसपैक, मिलेगी Glowing Skin

By Himadri Singh Hada
05 Jan 2025, 18:00 IST

हर किसी को त्वचा की देखभाल करना चाहिए। इसके लिए किचन में मौजूद कुछ बेहतरीन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलेगी।

टमाटर

टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने में मदद करते हैं। इसका पेस्ट बनाकर 15 मिनट चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें।

संतरे के छिलके

संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें। इसमें ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। इससे त्वचा की ड्राईनेस दूर होती है और चेहरा का ग्लो बढ़ता है।

शहद और नींबू

एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर मालिश करें। यह नुस्खा झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। इससे त्वचा को जवां बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

गाजर

गाजर को उबालकर उसकी प्यूरी चेहरे पर अप्लाई करें। गाजर त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाती है। साथ ही, टैनिंग जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करती है।

आलू

आलू के टुकड़े आंखों के नीचे कुछ देर रखने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं। यह एक प्राकृतिक ब्लीच है, जो स्किन का ग्लो बढ़ाता है। इससे स्किन हेल्दी और सॉफ्ट होती है।

नींबू

नींबू, दूध और गुलाब जल को मिलाकर फेस पैक बनाएं। यह पैक त्वचा को निखारने के लिए फायदेमंद होता है। इसे रोजाना चेहरे पर लगाकर आप नेचुरल ग्लो पा सकते हैं।

बेसन

सबसे पहले बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक बना लें। इस पैक को गर्दन और शरीर पर लगाएं। इससे त्वचा नर्म, कोमल और आकर्षक बनती है। साथ ही, डेड स्किन से भी छुटकारा मिलता है।

पपीता

पपीते का गूदा चेहरे पर लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। इससे चेहरे का निखार बढ़ता है। यह एक प्राकृतिक स्किन ब्राइटनर है, जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर, बेसन और हल्दी का फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा की गंदगी साफ करने में मदद करता है। इससे त्वचा का ग्लो और फ्रेशनेस बढ़ती है।

अगर आपको यहां बताई गई किसी भी चीज से एलर्जी है, तो उसका इस्तेमाल न करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com