चेहरे से झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय

By Shilpy Arya
08 Jul 2025, 19:45 IST

चेहरे पर आने वाली झुर्रियां आपकी खूबसूरती को प्रभावित करती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। लेख में जानें विस्तार से-

पानी पिएं

पानी की कमी के कारण झुर्रियां हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में विटामिन ई होता है, जो झुर्रियों और धब्बों को कम करने में मददगार होता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को टाइट करते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा जेल में एमीनो एसिड होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। इससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा की इलास्टिसिटी भी बढ़ती है।

बेसन

बेसन में शहद के साथ गुलाबजल मिलाकर लगाने से त्वचा टाइट होती है। इसे लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं।

शहद

चेहरे पर शहद लगाना प्राकृतिक मॉश्चुराइजर की तरह काम करता है। इससे फेस की सिकुड़न या झुर्रियां कम होती हैं।

हल्दी

चेहरे पर झुर्रियां होने पर हल्दी का पेस्ट चेहरे पर लगाएं। इसमें एजिंग इफेक्ट्स होते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।

चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए ये सभी तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com