सर्दियों में अक्सर लोग रूखी और स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -
एलोवेरा जेल और शहद
सर्दियों में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा जेल और शहद के फेस मास्क को लगाया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शहद को मिलाकर 10 मिनट के लिए लगा लें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और दही
मुल्तानी मिट्टी और दही में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनको मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन को मॉइस्चराइज करने और हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।
पपीता फेस मास्क
पपीते में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में दही में मैश पपीते को मिलाकर चेहरे पर सूखने तक लगाएं और फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। इससे डार्क स्पॉट्स को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।
दही और बेसन
1 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर सूखने तक लगाएं और धो लें। इससे स्किन को गहराई से साफ करने और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।
ग्रीन टी और शहद
शहद और ग्रीन टी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके लिए 2 चम्मच ग्रीन टी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद और गुनगुने पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे सूखने तक चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। इससे स्किन को हाइड्रेट करने और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।
बेसन और कच्चा दूध
2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर सूखने तक लगाएं और फिर धो लें। इससे स्किन के डेड सेल्स को निकालने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।
ओट्स फेस मास्क
सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए 2 चम्मच ओट्स में 3 चम्मच दही को मिला लें और सूखने तक चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन के दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।
सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए लेख में बताए गए फेस मास्क लगाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com