हममें से कई लोग डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हें नहीं खाते। आइए डॉक्टर केपी सरदाना से जानते हैं डेयरी प्रोडक्ट्स छोड़ने से हमारी स्किन पर क्या असर पड़चा है?
डेयरी प्रोडक्ट्स छोड़ने से क्या होता है?
अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करते, तो इससे आपकी स्किन पर कई बदलाव हो सकते हैं। आइए जानें कैसे?
पिंपल्स से राहत
कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स से एक्ने की समस्या हो सकती है। जब आप इन्हें छोड़ते हैं, तो हो सकता है कि पिंपल्स कम हो जाएं।
सूजन में कमी
डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। जब आप इन्हें छोड़ते हैं, तो चेहरे पर सूजन कम हो सकती है।
ऑयल प्रोडक्शन में कमी
डेयरी प्रोडक्ट्स से शरीर में सीबम (ऑयल) का उत्पादन बढ़ सकता है। इसे कम करने से स्किन का ऑयलीपन कम हो सकता है।
मुलायम और ग्लोइंग स्किन
डेयरी प्रोडक्ट्स को छोड़ने से स्किन में नरमी आ सकती है और रंगत में भी हल्का सा सुधार हो सकता है।
स्किन पर रेडनेस
अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं, तो स्किन पर रेडनेस और चिढ़चिड़ापन बढ़ सकता है। इन्हें छोड़ने से यह समस्या कम हो सकती है।
हर किसी की स्किन अलग होती है
अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स छोड़ते हैं, तो आपकी स्किन में बदलाव हो सकता है, लेकिन यह सब पर निर्भर करता है कि आपकी स्किन कैसी है।
हालांकि, अगर इन फायदों को जानकर आप भी डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन बंद करना चाहते हैं तो ऐसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com