खीरे में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगा ग्लो

By Aditya Bharat
07 Apr 2025, 16:30 IST

खीरा स्किन को हाइड्रेट और रिफ्रेश करने में बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखते हैं।

खीरा + एलोवेरा जेल

2 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। कॉटन से चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन हाइड्रेट और सॉफ्ट रहती है।

खीरा + कच्चा दूध

2 चम्मच खीरे का रस और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। मसाज करें और 10 मिनट बाद धो लें। इससे डार्क स्पॉट्स हल्के होते हैं।

खीरा + दही मास्क

2 चम्मच खीरे के रस में 1 चम्मच दही मिलाएं। 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। यह टैनिंग, डलनेस और डार्क स्पॉट्स को कम करता है।

खीरा + आलू का रस

2 चम्मच खीरे और 2 चम्मच आलू का रस मिलाकर लगाएं। डार्क सर्कल्स और स्पॉट्स में आराम मिलेगा। स्किन सॉफ्ट और ब्राइट बनेगी।

खीरा + मुल्तानी मिट्टी

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें। स्किन को नेचुरल ग्लो मिलेगा।

डेली रूटीन में खीरा

खीरे का रस टोनर की तरह यूज करें। सुबह और रात चेहरे पर लगाएं। ये स्किन को हाइड्रेटेड और फ्रेश रखता है।

सेंसिटिव स्किन के लिए सलाह

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या स्किन प्रॉब्लम है, तो पहले पैच टेस्ट करें। हर मिक्सचर सबके लिए नहीं होता।

खीरा स्किन केयर का एक आसान और असरदार नैचुरल तरीका है। नियमित उपयोग से आप भी पाएंगे हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा। अगर इनमें बताए गए किसी भी चीज से आपको एलर्जी है तो उपयोग करने से पहले पैट टेस्ट करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com