क्लीन शेव करते वक्त रखें इन 5 चीजों का ध्यान

By Aditya Bharat
20 May 2025, 16:00 IST

क्लीन शेव करना जितना आसान लगता है, उतनी ही सावधानी इसकी जरूरत होती है। सही तरीका अपनाकर न सिर्फ शेविंग आसान बनती है बल्कि स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होता।

चेहरे को धोना ना भूलें

शेव करने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धोना बहुत जरूरी है। इससे स्किन पर मौजूद धूल-मिट्टी और तेल हट जाते हैं और दाढ़ी के बाल मुलायम हो जाते हैं।

शेविंग क्रीम या जेल लगाएं

डायरेक्ट ब्लेड का इस्तेमाल स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। शेविंग क्रीम या जेल लगाने से ब्लेड स्किन पर आसानी से चलता है और कटने-छिलने की संभावना कम होती है।

साफ और धारदार रेजर उपयोग करें

धुंधला या जंग लगा हुआ रेजर स्किन को काट सकता है या जलन पैदा कर सकता है। हमेशा साफ और तेज ब्लेड वाला रेजर ही इस्तेमाल करें।

दाढ़ी की दिशा में ही शेव करें

बालों की बढ़त की दिशा में शेव करने से स्किन पर खिंचाव नहीं पड़ता और जलन या कटने का डर भी कम हो जाता है।

जल्दीबाजी से बचें

शेव करते समय धैर्य रखना जरूरी है। जल्दी में शेव करने से कट लगने की संभावना बढ़ जाती है। आराम से और हल्के हाथों से शेव करें।

शेविंग के बाद चेहरा धोना जरूरी है

शेव के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोने से पोर्स बंद हो जाते हैं और स्किन फ्रेश महसूस करती है। इससे इरिटेशन भी कम होती है।

मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं

शेविंग के बाद स्किन सूखी महसूस हो सकती है। एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है और जलन भी नहीं होती।

पुराने या बार-बार इस्तेमाल किए गए रेजर से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। हर 4-5 शेव के बाद नया ब्लेड इस्तेमाल करें ताकि शेव साफ-सुथरा और सुरक्षित रहे। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com