स्क्रब करने से आपको त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलती है। अक्सर लोग अपने चेहरे और बॉडी को तो स्क्रब कर लेते हैं। लेकिन होठों को स्क्रब करने को लेकर वे दुविधा में रहते हैं।
इस लेख में हम खुद के अनुभव के आधार पर बताएंगे आखिर आपको होंठों को स्क्रब करना चाहिए या नहीं?
होंठों को स्क्रब करना चाहिए या नहीं?
जी हां, आपको अपने पूरे शरीर की तरह होठों को भी स्क्रब करने की जरूरत होती है।
होंठों को स्क्रब करने के फायदे
होंठों को स्क्रब करने से आपको डेड स्किन साफ करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह होंठ फटने की दिक्कत भी कम करेगा। होंठों को स्क्रब करने से उन्हें नेचुरल पिंक कलर देने में मदद मिलती है और वे सॉफ्ट बनते हैं।
शहद
होंठों को स्क्रब करने के लिए आप शहद की मदद लें। इसे 5 से 7 मिनट होठों पर लगाकर छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मलते हुए साफ करें।
घी
घी को होठों पर लगाकर कुछ देर के लिए स्क्रब करें। होठों को स्क्रब हल्के हाथों से करें। आ इसे लगाकर छोड़ भी सकते हैं।
कोकोनट ऑयल
3 से 4 बूंद नारियल तेल की लेकर होठों पर लगाएं। अब गोलाकार बनाते हुए अपने होठों की मसाज करें। इस प्रोसेस को 10 मिनट तक करें।
चीनी
चीनी बेहतरीन स्क्रब के तौर पर काम करती है। इसे पीसकर इसमें ताजी मलाई मिक्स कर लें। अब इससे अपने होठों को स्क्रब करें।
होठों को स्क्रब करने से कई फायदे मिलते हैं। आपको हल्के हाथों से ही होंठों को स्क्रब करना चाहिए। स्किन केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com