स्किन केयर के लिए आप चेहरे पर कुछ सब्जियों का रस लगा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको चेहरे पर आलू का रस लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे-
पोषक-तत्वों से भरपूर
चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कच्चे आलू में विटामिन-सी, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
दाग-धब्बे कम होंगे
आलू में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इससे चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। आलू का रस चेहरे में मेलेनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इससे स्किन के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं।
स्किन हाइड्रेट रहेगी
आलू में पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। आलू का रस लगाने से स्किन को ड्राई होने से बचाया जा सकता है।
रंगत में होगा सुधार
आलू में विटामिन-सी होता है, जो स्किन टोन को सुधारने का काम करता है। इससे बॉडी पर नेचुरल ग्लो आता है। आलू का रस स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
आंखों के नीचे काले घेरों से छुटकारा
आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं। आलू के रस को लगाने से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को कम करते हैं। इससे आंखों के आसपास की स्किन ग्लो करती है।
मुहांसे होंगे कम
आलू में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि चेहरे के मुहांसों को कम करता है। इससे फेस पर नेचुरल ग्लो आता है।
चेहरे पर आलू का रस लगाना फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com