ठंड में चेहरे पर रोज घी लगाने के फायदे

By Shilpy Arya
30 Dec 2024, 15:05 IST

घी खाने में जितना फायदेमंद होता है, उतना ही इसे लगाने से आपकी स्किन को भी फायदे मिलते हैं। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड के गुणों के साथ ही विटामिन ए, डी, ई और के आदि गुणों से भरपूर होता है।

आप अपने स्किन केयर रूटीन में घी को एड कर सकते हैं। आइए जानते हैं ठंड में चेहरे पर रोज घी लगाने के फायदों के बारे में-

रूखापन दूर करे

ठंड के दिनों में स्किन ड्राईनेस का सबसे अधिक सामना करना पड़ता है। ऐसे में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए रोज चेहरे पर घी लगाएं। इससे स्किन को नेचुरली नमी मिलती है।

कसावट लाए

त्वचा का ढीलापन अक्सर आपके चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करता है। इससे निजात दिलाने में घी की मसाज लाभकारी हो सकती है।

निखार लाए

स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए आपको चेहरे पर रोज घी लगाना चाहिए। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा में निखार लाने में सहायक होते हैं।

खुजली से निजात

अधिकतर लोगों को स्किन के रूखेपन की वजह से चेहरे पर खुजली व जलन की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए रोजाना घी लगाएं।

ठंड में चेहरे पर रोज घी कैसे लगाएं?

सबसे पहले 2 बूंद घी को अपनी उंगलियों में लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर गोलाकार बनाते हुए फेस मसाज करें। ऐसे रोज 5 से 7 मिनट करें।

ठंड में चेहरे पर रोज घी किस समय लगाएं?

वैसे तो, आप फेस पर घी कभी भी लगा सकते हैं। लेकिन, यदि इसे रात को सोने से पहले लगाएंगे को अधिक लाभ मिलेंगे।

ठंड में चेहरे पर रोज घी लगाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। स्किन केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com