आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का काफी ज्यादा महत्व है। इसकी छाल का इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
पोषक तत्वों से भरपूर
अर्जुन की छाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता हैं। इसके अलावा इसके पाउडर का इस्तेमाल करने से खुजली, एक्जिमा की समस्या भी दूर होती है।
त्वचा को मुलायम बनाता है
अर्जुन की छाल त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करती है। बता दें कि सर्दियों में स्किन की नमी कम हो जाती है, जिसके कारण त्वचा ड्राई होने लगती है। ऐसे में अर्जुन की छाल से बना पाउडर त्वचा में नमी बनाए रखता है।
खुजली की समस्या दूर करता है
अर्जुन की छाल से बने फेस पैक को चेहरे पर लगाने से खुजली और सूजन की समस्या दूर होती है। इससे स्किन को ठंडक भी मिलती है।
दाग- धब्बे दूर करता है
अर्जुन की छाल को इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग -धब्बे दूर होते हैं। साथ ही, यह कील मुहांसों की समस्या को भी दूर करता है।
एक्ने की समस्या को दूर करता है
अर्जुन की छाल से बने पाउडर का इस्तेमाल करने से एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध या फिर शहद को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे स्किन खूबसूरत बन जाएगी।
अर्जुन की छाल स्किन के लिए काफी ज्यादा उपयोगी है। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com