भारत में कोरोना एक बार फिर लौट रहा है। हाल के दिनों में मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछली बार जो कोरोना के वैक्सीन लगाए गए थे, क्या वो अब भी कारगर हैं? आइए जानते हैं Ministry of Health and Family Welfare ने क्या जानकारी दी है।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा केस हैं?
केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक का नंबर आता है। हालात काबू में हैं लेकिन नजर रखना जरूरी है।
कौन से वैरिएंट चिंता बढ़ा रहे हैं?
सिंगापुर और थाईलैंड में नए वैरिएंट्स जैसे JN.1 और NB.1.8 तेजी से फैल रहे हैं। भारत में अभी तक इनमें कोई गंभीर असर देखने को नहीं मिला है।
क्या वैक्सीन अभी भी कारगर है?
वैक्सीन अब भी शरीर को सुरक्षा देती है। जिन लोगों को टीका लगा है, उनमें संक्रमण के लक्षण हल्के रहते हैं और अस्पताल जाने की जरूरत कम पड़ती है।
क्या मास्क पहनना जरूरी है?
भले ही मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है, लेकिन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना समझदारी है। इससे खुद की और दूसरों की सुरक्षा बढ़ जाती है।
क्या यात्रा से खतरा बढ़ सकता है?
विदेश यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। जिन देशों में केस ज्यादा हैं, वहां से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है।
कब करवाना चाहिए कोरोना टेस्ट?
अगर आपको बुखार, गला दर्द, खांसी, थकावट या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से मिलें और टेस्ट करवाएं। समय पर जांच से इंफेक्शन फैलने से रोका जा सकता है।
बच्चे और बुजुर्ग क्या करें?
बच्चों में अभी गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। बुजुर्गों को भीड़ और बाहर के इंफेक्शन से बचना चाहिए।
टीकाकरण पूरा रखें, हाथ धोते रहें, मास्क का इस्तेमाल करें और लक्षण दिखें तो घर में आराम करें। सावधानी ही इंफेक्शन से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com