इन कारणों से होता है आधे शरीर में दर्द

By Priyanka Sharma
18 Dec 2024, 13:00 IST

कई लोगों को शरीर के आधे हिस्से में दर्द होने की समस्या होती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है, इसे नजरअंदाज न करें। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

प्रोफे. डॉ अनु गायकवाड के अनुसार, शरीर के आधे हिस्से में दर्द किसी मेडिकल कंडीशन के कारण हो सकता है। इसके अलावा मांसपेशियों, नसों, शरीर के आंतरिक अंगों और चोट के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।

किडनी की समस्या के कारण

किडनी में इंफेक्शन और इससे जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को बाजू, पीठ और शरीर के एक हिस्से में दर्द की समस्या होती है।

धमनियों में ब्लॉकेज के कारण

धमनियों में ब्लॉकेज के कारण हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होती है, इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। साथ ही इससे बेचैनी, और शरीर के आधे हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है।

साइटिका के कारण

साइटिका की समस्या में लोगों को शरीर के एक हिस्से में गंभीर दर्द होने की समस्या हो सकती है। इस दौरान व्यक्ति को रीढ़ की हड्डी से टांगों और पैरों तक दर्द होता है।

स्प्लीन की समस्या के कारण

स्प्लीन को तिल्ली के नाम से भी जाना जाता है। यह पेट के ऊपरी हिस्से में बाई तरफ होता है। इसके बढ़ने या नुकसान होने पर लोगों को शरीर के बाईं हिस्से में दर्द की शिकायत होती है।

पाचन के कारण

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या और कोलन में गैस बनने की समस्या के कारण लोगों को शरीर के आधे हिस्से में दर्द होने की समस्या हो सकती है।

आधे हिस्से में दर्द के अन्य कारण

मांसपेशियों से जुड़ी समस्या, हड्डियों के कमजोर होने, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और चोट लगने की समस्या के कारण लोगों को शरीर के आधे हिस्से में दर्द की समस्या होती है।

लेख में बताए गए कारणों से लोगों को शरीर के आधे हिस्से में दर्द होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com