बालतोड़ की समस्या क्यों होती है?

By Priyanka Sharma
08 Dec 2024, 14:00 IST

कई लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं, साथ ही बार-बार बालतोड़ की समस्या होती हैं। आइए श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा से जानें ऐसा क्यों होता है?

साफ-सफाई की समस्या

कई लोग स्किन की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसके कारण लोगों को बालतोड़ और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

कैमिकल प्रोडक्ट्स के कारण

मार्केट में मौजूद बहुत से कैमिकल प्रोडक्ट्स स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके कारण लोगों को बालतोड़ की समस्या हो सकती है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण

त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया के कारण लोगों को बार-बार बालतोड़ और स्किन इंफेक्शन की समस्या होती है। इसे नजरअंदाज न करें।

कमजोर इम्यूनिटी के कारण

कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने और इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्या के कारण लोगों को बालतोड़ की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर के कारण

ज्यादातर लोग ब्लड शुगर से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को बार-बार बालतोड़ की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें।

स्किन इंफेक्शन के कारण

स्किन इंफेक्शन की समस्या होने पर लोगों को बालतोड़ की समस्या हो सकती है। इम्यूनिटी के कमजोर होने के कारण लोगों को बार-बार इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

घाव या चोट के कारण

स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया घाव के जरिए बाल के फॉलिकल्स पर जाकर इंफेक्शन और बालतोड़ की समस्या को बढ़ावा दे सकता है।

बालतोड़ की समस्या लेख में बताए गए कारणों से हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com