सर्दियों में ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा कुछ कारणों से हो सकता है। इन आदतों को आज ही छोड़ें।
फिजिकल एक्टिविटी की कमी
सर्दियों में अक्सर लोग कंबल में रहना पसंद करते हैं। जिसके कारण सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। इसके कारण नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ने लगती है।
अनहेल्दी खानपान के कारण
सर्दियों में अक्सर लोग मिठाइयों समेत, परांठे और पकौड़े जैसा तला-भुना खाना खाते हैं। जिसके कारण लोगों को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या होती है।
स्मोकिंग और अल्कोहल के कारण
कई लोग बहुत अधिक स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करते हैं। जिसके कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की समस्या होती है।
धमनियों के संकुचन के कारण
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। ऐसा धमनियों के संकुचित होने के कारण हो सकता है। इसके कारण लोगों को ब्लड फ्लो ठीक से न होने और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है।
नमक खाने के कारण
अक्सर लोगों को नमक का अधिक सेवन करने से मना किया जाता है। इसके अधिक सेवन करने से लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। ऐसे में नमक का सेवन कम करें।
कैसे कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल?
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए एक्टिव रहें, एक्सरसाइज करें, विटामिन-डी लें, फाइबर युक्त फूड खाएं, स्ट्रेस कम करें, पर्याप्त पानी पिएं, भरपूर नींद लें और नमक का सेवन कम करें।
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर लोगों को पैरों-हाथों में सुन्नपन होने, नाखून पीले होने, सीने में दर्द होना, पसीना आने, स्किन के रंग में बदलाव होने की समस्या हो सकती है।
सर्दियों में लेख में बताई गई गलतियों के कारण नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है। ऐसे में इन गलतियों को करने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com