दांतों की ठीक से सफाई न होने पर संक्रमण हो सकता है। यह न सिर्फ ओरल हेल्थ को बल्कि दिल और दिमाग जैसे अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। आइए सीनियर डेंटिस्ट डॉक्टर डीएस यादव से जानते हैं इसके कारण और बचाव के तरीके।
बैक्टीरिया से होता है इंफेक्शन
मुंह के जरिए शरीर में कई बैक्टीरिया पहुंचते हैं। यही बैक्टीरिया दांतों और मसूड़ों में इंफेक्शन का कारण बनते हैं।
इंफेक्शन के प्रमुख कारण
गलत खानपान, मिठाइयों का ज्यादा सेवन, सूखा मुंह और पुराने दांत दर्द जैसी समस्याएं दांतों में इंफेक्शन को जन्म देती हैं।
साफ-सफाई है सबसे जरूरी
ब्रश और माउथवॉश का सही इस्तेमाल, दिन में दो बार ब्रश करना और भोजन के बाद कुल्ला इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है।
इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण
दांत दर्द, काली परत, सूजन, सिर दर्द और मुंह का स्वाद बिगड़ना - ये सभी दांतों में इंफेक्शन के सामान्य लक्षण हैं।
हो सकता है दिल का दौरा
लंबे समय तक बना इंफेक्शन आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। रिसर्च के मुताबिक यह हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ा सकता है।
एपिकल पीरियडोंटाइटिस
जड़ों में संक्रमण एपिकल पीरियडोंटाइटिस कहलाता है। समय पर इलाज न कराने पर यह दांतों को पूरी तरह से खराब कर सकता है।
हेल्दी डाइट है जरूरी
ओरल हेल्थ के लिए विटामिन C, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर आहार जरूरी है। फलों और हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें।
इंफेक्शन के कोई भी लक्षण दिखते ही डेंटिस्ट से संपर्क करें। समय पर इलाज कराकर आप गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com