इस विटामिन की कमी से आता है चिड़चिड़ापन

By Vikas Rana
21 Dec 2023, 19:17 IST

अगर आपको काफी ज्यादा गुस्सा आता है और आप हमेशा चिड़चिड़े रहते हैं, तो इसके पीछे का कारण शरीर में विटामिन डी की कमी है। लेख में जानिए शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने वाले फूड्स के बारे में -

एक्सपर्ट की राय

रिसर्चर और प्रोफेसर एड्यू विल्मर द्वारा किए गए शोध के अनुसार, 'शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर लोगों में बिहेवियर प्रॉब्लम और चिड़चिड़ेपन की समस्या ज्यादा देखी गई है। अधिक गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपको हार्ट का मरीज बना सकता है।'

विटामिन डी की कमी का कारण

जंक फूड्स खाने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में धूप में न बैठने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है।

दूध पिएं

शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना एक गिलास दूध पिएं। दूध हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

मशरूम

मशरूम को खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है। ऐसे में लंच या डिनर में मशरूम से बनी डिशेज बनाकर खाएं।

मछली खाएं

मांसाहारी लोग मछली का सेवन करके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

संतरा

संतरे में विटामिन डी की मात्रा काफी अधिक होती है। रोजाना 1 संतरा खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है।

धूप लें

इन सभी चीजों को खाने के अलावा धूप में बैठने से भी शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है। धूप विटामिन डी का अच्छा स्रोत है।

शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए इन सभी चीजों का सेवन करें और सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com