कब्ज का कारण खराब लाइफस्टाइल या खानपान की वजह से नहीं होता, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याएं भी इसका कारण बन सकती हैं। इन समस्याओं के बारे में जानना जरूरी है।
डायबिटीज
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो नर्व्स को प्रभावित करती है। इससे पाचन प्रणाली पर भी प्रभाव पड़ सकता है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है।
थायराइड
हाइपोथायरायडिज्म यानी थायराइड का कम एक्टिव होना, मेटाबॉलिज्म धीमा कर सकता है। इसका सीधा असर पाचन क्रिया पर पड़ता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
दस्त की समस्या
कुछ मामलों में हाइपरथायरायडिज्म से दस्त की समस्या होती है। लेकिन, हाइपोथायरायडिज्म में कब्ज की दिक्कत ज्यादा होती है। कब्ज की समस्या होने का यह एक सामान्य कारण है।
मल्टीपल स्केलेरोसिस
मल्टीपल स्केलेरोसिस एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। इसकी वजह से खाना डाइजेस्ट नहीं हो पाता है और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है।
बचाव के तरीके
कब्ज से बचने के लिए डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।
पानी पिएं
कई बार पानी की कमी की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इससे शरीर दिनभर हाइड्रेटेड रहेगा।
एक्सरसाइज करना
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। इससे पाचन तंत्र एक्टिव रहता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है।
हेल्दी डाइट
अपने खानपान में ओट्स, दालें और हरी सब्जियों को शामिल करें। यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसके अलावा, बाहर की मसालेदार चीजों से परहेज करना बहुत जरूरी है।
कब्ज की समस्या को नजरअंदाज न करें। इस दौरान डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com