लिवर डैमेज होने की वजह से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। यह शरीर के जरूरी अंगों से एक है। लिवर बॉडी में ब्लड फ्लो को मेंटेन करने का काम करता है। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है।
लिवर डैमेज का दर्द कहां होता है?
अगर लिवर डैमेज होने लगता है, तो शरीर के तीन हिस्सों में बहुत ज्यादा दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको लिवर डैमेज होने के लक्षणों और शरीर के दर्द वाले हिस्सों के बारे में बताएंगे-
पसलियों के नीचे होता है दर्द
लिवर खराब होने पर आपको पसलियों के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। इस स्थिति में कई लोगों को दर्द के साथ-साथ सूजन की परेशानी भी हो सकती है। वहीं, पेट के दाएं हिस्से में दर्द हो सकता है।
पैरों में होता है दर्द
लिवर खराब होने पर पैरों में सूजन, स्किन में खुजली, यूरिन का रंग गहरा होना, मल का रंग पीला होना, थकान, मतली या उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। पैरों में होने वाला दर्द लिवर की खराबी का संकेत हो सकता है।
कंधों में होता है दर्द
लिवर खराब होने पर कंधों में दर्द हो सकता है। ऐसे में आपको दाएं कंधे में दर्द हो सकता है। यही वजह है कि कंधों के दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानें आपको किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए-
वेट लॉस हो सकता है
लिवर से जुड़ी समस्या होने पर पाचन-तंत्र पर बुरा असर होता है। ऐसे में शरीर न्यूट्रीएंट्स को अच्छी तरह से अब्सॉर्ब नहीं कर पाता है। इस स्थिति में आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। इस लक्षण को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।
राइट साइड की पसलियों में दर्द
अगर आप सीधे हाथ की पसलियों में दर्द हो रहा है, तो यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को तोड़ने और फैट बर्न करने के लिए लिवर जरूरी होता है। इस प्रोसेस में दखल पड़ते है पसलियों में दर्द शुरू हो जाता है।
लिवर खराब होने पर इन हिस्सों में दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com