मलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो मच्छरों के काटने से होती है। इससे शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।
मलेरिया क्यों होता है?
मलेरिया बीमारी प्लास्मोडियम नामक परजीवी के कारण होती है, जो मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।
मलेरिया के लक्षण
मलेरिया होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। इसकी वजह से बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।
मलेरिया में क्या खाएं?
मलेरिया में शरीर की ताकत को बढ़ाने के लिए हल्का और सुपाच्य आहार खाना चाहिए, जैसे- खिचड़ी, दलिया, और सूप, ताकि शरीर को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।
फल और सब्जियां
मलेरिया के दौरान ताजे फल और सब्जियां जैसे पपीता, अनार और गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। ये शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
दही और छाछ
मलेरिया में दही और छाछ का सेवन करना चाहिए। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और शरीर को ठंडक भी देता है, जिससे बुखार में आराम मिलता है।
तरल पदार्थों का सेवन
मलेरिया में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। इसलिए, तरल पदार्थ जैसे- नारियल पानी, फलों का जूस और पानी पीना चाहिए।
मसालेदार चीजों से बचें
मलेरिया में तली-भुनी और मसालेदार चीजें नहीं खानी चाहिए। ये पेट को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं और पाचन में समस्या पैदा कर सकती हैं।
मलेरिया से बचने के उपाय
मलेरिया से बचने के लिए फुल स्लीव्स के कपड़े पहनना, मच्छरों के काटने से बचने के लिए रेपेलेंट का उपयोग करना जरूरी है।
अगर आपको बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान जैसी समस्या महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com