डिप्लोपिया को आम भाषा में ‘दोहरी दृष्टि’ कहते हैं। इसमें व्यक्ति को एक ही चीज दो-दो दिखाई देती है। यह समस्या एक या दोनों आंखों में हो सकती है। आइए सीतापुर आंख अस्पताल के डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह से जानते हैं इसके लक्षण।
आंखों का एलाइनमेंट बिगड़ना
डॉक्टरों के अनुसार, आंखों का एलाइनमेंट बिगड़ने से डिप्लोपिया हो सकता है। यह समस्या अक्सर आंख की मांसपेशियों या नसों की कमजोरी के कारण होती है।
एक ही चीज दो बार दिखना
डिप्लोपिया का मुख्य लक्षण है- एक ही वस्तु का दो-दो दिखना। व्यक्ति को चीजें पास-पास, ऊपर-नीचे या अलग-अलग दिशा में नजर आती हैं।
आंख घुमाने में दर्द
इस समस्या में आंख हिलाने पर दर्द होता है। मांसपेशियों में खिंचाव और नसों की सूजन के कारण यह असहजता बढ़ जाती है।
सिरदर्द और चक्कर आना
डिप्लोपिया से पीड़ित व्यक्ति को लगातार सिरदर्द और चक्कर की समस्या हो सकती है। यह लक्षण नजर और ब्रेन को प्रभावित करते हैं।
नजर कमजोर और धुंधली हो जाती है
आंखों की मांसपेशियों की कमजोरी से नजर धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है। इससे चीजें साफ दिखना बंद हो जाता है और धुंधली दृष्टि बढ़ जाती है।
डेप्थ परसेप्शन में दिक्कत
डिप्लोपिया से व्यक्ति को गहराई का अनुमान लगाने में कठिनाई होती है। इससे चलते समय ठोकर लगना या दूरी का सही अंदाजा न लग पाना आम है।
डिप्लोपिया के मुख्य कारण
डिप्लोपिया आंखों की मांसपेशियों या नसों की कमजोरी, चोट, स्ट्रोक या मोतियाबिंद जैसी समस्याओं के कारण हो सकती है।
डिप्लोपिया का अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर दृष्टि संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है। इसलिए लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com