शरीर में सूजन आने पर क्या होता है?

By Priyanka Sharma
12 Jan 2025, 08:00 IST

कई बार किसी न किसी कारण से लोगों को शरीर में सूजन आने की समस्या होती है। ऐसे में शरीर में हाई इंफ्लेमेशन के कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें -

लंबे समय तक थकान रहना

सूजन आने पर शरीर में साइटोकाइन्स रिलीज होने लगता है। जिसके कारण शरीर में एनर्जी के उत्पादन में रुकावट आती है। इसके कारण लोगों को थकान बनी रहती है।

जोड़ों में दर्द होने की समस्या

सूजन बढ़ाने वाले कैमिकल जोड़ों के टिश्यू पर हमला कर देते हैं, जिसके कारण लोगों को सूजन आने, दर्द होने और फ्लूइड बढ़ने लगता है।

पाचन से जुड़ी समस्या

आंतों में सूजन आने पर माइक्रोबियम के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण लोगों को आईबीएमएस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

स्किन से जुड़ी समस्या

शरीर में सूजन आने पर स्किन में प्रतिरक्षा प्रक्रिया उत्पन्न होने लगती हैं। जिसके कारण लोगों को रैशेज, रेडनेस और जलन जैसी समस्या हो सकती है।

ब्रेन फॉग की समस्या

इंफ्लेमेटरी साइटोकाइन्स शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर के कार्यों में बधा डालता है और कॉग्निटिव प्रक्रिया को खराब करता है, जिसके कारण लोगों को भ्रम होता है।

बार-बार इंफेक्शन होना

लंबे समय तक सूजन की समस्या होने पर लोगों को इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। जिसके कारण लोगों को बार-बार इंफेक्शन की समस्या होती है। इसे नजरअंदाज न करें।

वजन बढ़ने की समस्या

शरीर में सूजन इंसुलिन रेजिस्टेंस और हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण हो सकती है। जिसके कारण शरीर में फैट जमा होने लगता है और वजन बढ़ने की समस्या होती है।

लेख में बताए गए कारणों से लोगों को शरीर में सूजन आने की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com