दिमाग में खून के थक्के जमने पर क्या होता है?

By Priyanka Sharma
27 Dec 2024, 21:30 IST

चोट लगने या अन्य कारणों से व्यक्ति को दिमाग में खून के थक्के जमने की समस्या हो सकती है, जो एक गंभीर समस्या है। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती है। आइए जानें -

चक्कर आना

दिमाग में खून के थक्के जमने के कारण लोगों को अचानक से चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

सिर में तेज दर्द होना

दिमाग में खून के थक्का जमने के कारण लोगों को अचानक से सिर में तेज दर्द होने की समस्या हो सकती है। यह गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

हाथों-पैरों में सुन्नपन होना

दिमाग में खून के थक्के जमने के कारण लोगों को चेहरे, हाथों-पैरों में सुन्नपन होने की समस्या हो सकती है। कई बार शरीर के एक तरफ सुन्नपन होने की समस्या हो सकती है।

शरीर का असंतुलित होना

ब्रेन में खून के थक्कों के जमने के कारण लोगों के शरीर के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है। कई बार इसके कारण लोगों को चलने में भी परेशानी हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

भ्रम होना

ब्रेन में खून के थक्के जमने के कारण लोगों को भ्रम होने और सोचने समझने में परेशानी होने की समस्या हो सकती है। इसको नजरअंदाज न करें।

सूजन आना

दिमाग में खून के थक्के जमने पर कई बार लोगों को सूजन आने, दर्द होने और गरमाई का एहसास होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

शरीर में कमजोरी आना

दिमाग में खून का थक्का जमने के कारण लोगों को अचानक से कमजोरी आने या शरीर में 1 तरफ कमजोरी आने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

दिमाग में खून के थक्के जमने पर लेख में बताए गए लक्षण दिखते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com