कई बार आंखों में कुछ जाने या अन्य कारणों से लोग आंखों को रगड़ने लगते हैं और आंखों के साथ बेरहमी से पेश आते हैं। ऐसे में आंखों को रगड़ने से गंभीर नुकसान हो सकता है। आइए जानें -
ग्लूकोमा में परेशानी
ग्लूकोमा की समस्या में लोगों को आंखों से कम दिखता है। ऐसे में आंखों को ज्यादा रगड़ने से इन पर प्रेशर पड़ता है, जिससे ऑप्टिक नर्व पर बुरा असर होता है। इसके कारण लोगों को दिखना बंद हो सकता है।
आंखों में खून आना
आंखों में छोटी धमनियां बेहद नाजुक होती हैं। इनसे आंखों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। ऐसे में आंखों को बार-बार तेजी से रगड़ने से धमनियां टूटने लगती है और आंखों के ऊपर लाल खून जमा होने लगता है। इसके कारण आंखों की सफेद परत के खराब होने की समस्या हो सकती है।
डार्क सर्कल्स की समस्या
बार-बार आंखों को रगड़ने से आंखों की धमनियां टूटने लगती है। जिसके कारण आंखों की सफेद परत के लाल दिखने, आंखों के नीचे की स्किन ढीली और कमजोर होने लगती है। इसके कारण लोगों को डार्क सर्कल्स भी आने लगते हैं।
कॉर्निया के फटने की समस्या
आंखों को बार-बार रगड़ने से आंखों में कॉर्निया के फटने की समस्या हो सकती है। इसके कारण कॉर्निया पर घाव होने, आंखों में दर्द होने, सूजन आने और धुंधलापन आने की समस्या हो सकती है।
बैक्टीरिया की समस्या
अक्सर आंखों को बार-बार छूने से मना किया जाता है। ऐसे में बार-बार आंखों को रगड़ने से हाथों में मौजूद बैक्टीरिया आंखों में जा सकते हैं। जिसके कारण आंखों में एलर्जी और इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है।
आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली अन्य आदतें
स्मोकिंग करना, सनग्लासेस न पहनने, पर्याप्त नींद न लेने, कॉन्टेक्ट लेंस का ज्यादा इस्तेमाल करने, लंबे समय कर स्क्रीन देखने, सही डाइट न लेने, गलच चश्मे पहनने और आंखों को सही तरीके से साफ न करने के कारण आंखों को नुकसान होता है।
सावधानियां
आंखों से जुड़ी समस्याएं अधिक होने पर इनको इग्नोर न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आंखों का ध्यान न रखने के कारण इनको गंभीर नुकसान हो सकता है।
आंखे रगड़ने की आदत के कारण लोगों को लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में इससे बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com