क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके होंठों का रंग टाइम-टाइम पर चेंज होता है? होंठ से सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि हेल्थ का आईना भी दिखता है। आइए जानें होंठों के रंग आपकी सेहत के बारे में क्या बोलते हैं।
गुलाबी होंठ
अगर होंठ हल्के पिंक और नम हैं, तो यह शरीर में अच्छे ब्लड सर्कुलेशन और हेल्दी शरीर की निशानी है। यह बताता है कि शरीर में ऑक्सीजन और पोषण का बैलेंस बना रहता है।
पीले होंठ
अगर होंठ पीले दिखते है, तो यह लिवर से जुड़ी प्रॉब्लम्स, पीलिया और डाइजेशन की दिक्कत की ओर इशारा कर सकता है। इससे शरीर में टॉक्सिन्स नहीं जमा होते हैं।
नीले या बैंगनी होंठ
नीले या जामुनी रंग के होंठ शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकते हैं। यह हार्ट और लंग्स से जुड़ी दिक्कत का लक्षण हो सकता है ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।
बहुत फीके होंठ
अगर होंठों का रंग बहुत हल्का या सफेद नजर आता है, तो यह खून की कमी यानी एनीमिया का संकेत हो सकता है। आयरन की कमी इसका मुख्य कारण होता है।
गहरे भूरे होंठ
भूरे या काले होंठ अक्सर ज्यादा धूम्रपानी करने वालों में देखे जाते हैं। इसके अलावा यह किसी कॉस्मेटिक या दवा से एलर्जी की निशानी भी हो सकता है।
लाल और सूजे होंठ
बहुत ज्यादा लाल और सूजे हुए होंठ शरीर में ज्यादा गर्मी, एलर्जी या वायरल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इससे होंठों पर जलन और फटने की दिक्कत भी हो सकती है।
होंठों की देखभाल कैसे करें
होंठों को नेचुरली मॉइस्चराइज रखने के लिए खूब पानी पिएं, फल और हरी सब्जियां खाएं और केमिकल लिप बाम से बचें। कोकोनट ऑयल, घी या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
होंठों का रंग सिर्फ ब्यूटी ही नहीं, बल्कि हेल्थ का आईना भी हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com