टाइफाइड बुखार में भी कंपकंपी आना आम है। इसमें व्यक्ति को अचानक तेज ठंड लगती है और फिर तेज बुखार आता है, जो शरीर को कमजोर बना देता है।
शरीर में कंपकंपी के कारण
डेंगू के शुरुआती लक्षणों में भी तेज बुखार के साथ कंपकंपी आ सकती है। साथ ही, शरीर दर्द, सिर दर्द और कमजोरी भी महसूस होती है।
मलेरिया के लक्षण
मलेरिया में तो कंपकंपी बहुत सामान्य लक्षण है। इसमें पहले ठंड लगती है फिर तेज बुखार आता है। यह चक्र हर कुछ घंटे में दोहराया जाता है।
हाइपोग्लाइसीमिया
हाइपोग्लाइसीमिया यानी ब्लड शुगर कम होने पर भी कंपकंपी आ सकती है। यह अक्सर डायबिटीज के मरीजों में देखने को मिलता है।
थायरॉइड
थायरॉइड की समस्या, खासकर हाइपरथायरॉइडिज्म में भी शरीर कांपने लगता है। इसमें दिल की धड़कन तेज होती है और हाथ-पैर थरथराने लगते हैं।
पार्किंसंस डिजीज
शरीर में कंपकंपी नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारियों जैसे पार्किंसंस डिजीज का भी संकेत हो सकती है, जिसमें व्यक्ति के हाथ-पैर बिना कारण कांपते रहते हैं।
मानसिक कारण
बहुत ज्यादा तनाव, डर या घबराहट होने पर भी शरीर में कंपकंपी हो सकती है। इसे मानसिक कारणों से होने वाली कंपकंपी कहा जाता है।
हाइपोथर्मिया
ठंडे वातावरण में लंबे समय तक रहने पर हाइपोथर्मिया हो सकता है, जिसमें शरीर का तापमान गिर जाता है। कंपकंपी शुरू हो जाती है, जो जानलेवा भी हो सकती है।
संक्रमण या अंदरूनी सूजन
शरीर में संक्रमण या कोई अंदरूनी सूजन जैसे यूरिन इंफेक्शन या निमोनिया में भी कंपकंपी आ सकती है। ऐसे में, डॉक्टर से तुरंत जांच करवाना जरूरी होता है।
शरीर में कंपकंपी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com