शरीर में किस कमी से होती है एलर्जी? जानिए

By Lakshita Negi
10 Jul 2025, 15:00 IST

मानसून में मॉइस्चर बढ़ने के कारण शरीर में फंगल, धूल और बैक्टीरिया फैलते हैं। ऐसे में स्किन एलर्जी होना आम होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी एलर्जी हो सकती है। आइए जानें।

विटामिन C की कमी

विटामिन सी की कमी से शरीर की इम्यूनिटी कम होती है। इससे मानसून में वायरल इंफेक्शन, छींक, खांसी और स्किन एलर्जी की दिक्कत बढञ सकती है।

विटामिन D की कमी

बारिश में धूप कम होने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। इससे शरीर में सूजन और एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं।

आयरन की कमी

शरीर में आयरन की कमी से कमजोरी और एलर्जी का असर जल्दी होता है। इसके कारण स्किन पर रेड रैशेज और सांस लेने में दिक्कत होना आम है।

जिंक की कमी

जिंक की कमी से स्किन की प्रोटेक्शन लेयर कमजोर हो जाती है। इससे बारिश में फंगल और बैक्टीरियल एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन B12 की कमी

विटामिन बी 12 की कमी से स्किन पर खुजली, सूजन और जलन के लक्षण दिखते हैं। मानसून में इस कमी से एलर्जी की दिक्कत बढ़ सकती है।

प्रोटीन की कमी

प्रोटीन शरीर को रिपेयर करता है। इसकी कमी से शरीर एलर्जी से नहीं लड़ पाता है। इससे मानसून में स्किन इंफेक्शन और एलर्जिक रिएक्शन बढ़ सकते हैं।

गलत खानपान

मानसून में तली-भुनी चीजें खाने से न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और एलर्जी जल्दी होती है।

शरीर को एलर्जी से बचने के लिए अपनी डाइट और पोषण का खास ध्यान रखें और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com