जबड़े में सूजन की समस्या आम है, जो कई बार मामूली संक्रमण से होती है। लेकिन, इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
जबड़े की हड्डी में सूजन
दांत या मसूड़े के इंफेक्शन से जबड़े की हड्डी तक सूजन फैल सकती है, जिससे खाने, बोलने और मुंह खोलने में काफी परेशानी महसूस होती है और दर्द भी तेज हो सकता है।
चोट लगना
चोट लगने, दांत टूटने या निकलवाने के बाद भी जबड़े में सूजन आ सकती है, जो अक्सर कुछ दिनों तक रहती है। लेकिन, ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
लार ग्रंथि में ट्यूमर
जबड़े की हड्डी या लार ग्रंथि में ट्यूमर होने पर सूजन हो सकती है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है। इसके साथ चेहरे पर सनसनी या सुन्नपन भी हो सकता है।
लार ग्रंथि की नली में स्टोन
लार ग्रंथि की नली में स्टोन फंस जाने से भी जबड़े में सूजन और दर्द हो सकता है, जो खासकर बोलने या खाना चबाने पर अधिक महसूस होता है।
आर्थराइटिस
गठिया यानी आर्थराइटिस की वजह से भी जबड़े की हड्डियों में सूजन आ सकती है, जो खासकर बुजुर्गों या कमजोर हड्डियों वाले लोगों में आम समस्या बनती जा रही है।
जबड़े में सूजन के लक्षण
जबड़े की सूजन के साथ अगर बुखार, थकान, मुंह खोलने में दिक्कत और गर्दन में सूजन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
घरेलू उपाय
गर्म पानी से सिंकाई, हल्का तेल मालिश और तरल आहार लेना शुरुआती सूजन में काफी राहत दे सकता है। लेकिन, लंबे समय तक न करें नजरअंदाज।
अगर दर्द के साथ सूजन लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com