सूरज की तेज रोशनी और अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणों का ज्यादा संपर्क आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
आंखों के लिए हानिकारक
सूरज की तेज रोशनी और यूवी किरणें आंखों के लिए हानिकारक हो सकती हैं। खासकर, अगर आप लंबे समय तक इसके संपर्क में रहते हैं। यह आंखों को कई समस्याओं का शिकार बना सकती हैं।
तेज धूप से होने वाली बीमारियां
अगर आप लगातार तेज धूप में रहते हैं तो आपकी आंखों को फोटोकेराटाइटिस, पिंग्यूकुला, पर्टिजियम, मोतियाबिंद और मैकुलर डिजनरेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये बीमारियां यूवी किरणों के कारण होती हैं।
फोटोकेराटाइटिस
फोटोकेराटाइटिस एक अस्थायी समस्या है, जिसमें आंखों में सूजन, लाली और हल्का दर्द महसूस होता है। यह समस्या खासकर तब होती है, जब हम बहुत देर तक तेज धूप में रहते हैं।
पर्टिजियम और पिंग्यूकुला
पर्टिजियम और पिंग्यूकुला जैसी समस्याएं तब होती हैं जब यूवी किरणों के प्रभाव में हम बिना सुरक्षा के रहते हैं। इसमें आंखों के सफेद हिस्से पर परत बनने लगती है।
तेज धूप और यूवी किरण
तेज धूप और यूवी किरणों के संपर्क में आने से मोतियाबिंद की समस्या भी हो सकती है, जिससे दृष्टि धुंधली हो जाती है। यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है, जो सर्जरी से ठीक होती है।
मैकुलर डिजनरेशन
लंबे समय तक सूरज की रोशनी में रहने से मैकुलर डिजनरेशन की समस्या पैदा हो सकती है, जिससे रेटिना में नुकसान होता है और नजर कमजोर हो जाती है। यह एक स्थायी समस्या हो सकती है।
सूरज की रोशनी से बचने के लिए क्या करें?
सूरज की रोशनी से बचने के लिए आपको हमेशा यूवी 400 के चश्मे का उपयोग करना चाहिए और सिर पर कैप पहनकर धूप से बचना चाहिए। इससे आपकी आंखों की सुरक्षा होती है।
तेज धूप के संपर्क में आने से बचें
दिन के 10 बजे से 4 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें। इस समय सूरज की किरणें सबसे तीव्र होती हैं। यह आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है।
आंखों की सेहत के लिए क्या खाएं?
आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल खाना चाहिए। इससे आपकी आंखों को जरूरी पोषण मिलता है।
अगर आपको आंखों में कोई समस्या हो, तो खुद से कोई दवा या ड्रॉप का इस्तेमाल न करें। हमेशा डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com