Knock Knees होने पर दिखते हैं ये लक्षण

By Priyanka Sharma
09 Jan 2025, 22:00 IST

नॉक नी, जिसे जेनु वेलगम भी कहा जाता है। यह घुटनों से जुड़ी समस्या होती है। इसमें लोगों के घुटनों एक दूसरे को छू रहे होते हैं। यह समस्या ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलती है। आइए एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षणों के बारे में -

एक्सपर्ट की राय

पारस हॉस्पिटल के ओर्थोपेडिक्स और ट्रॉमा विभाग के चीफ कंसल्टेंट डॉ अरविन्द मेहरा के अनुसार, नॉक नी की समस्या हड्डियों से जुड़ी समस्या, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और इंफेक्शन जैसे कई कारणों से हो सकती है। इस दौरान पैरों को दूर करके खड़ा होने पर घुटने अंदर की तरफ मुड़ जाते हैं।

घुटनों और टखनों में दर्द होना

नॉक नीज की समस्या होने पर लोगों को घुटनों का अंदर की तरफ मुड़ना, घुटनों और टखनों में दर्द होने की समस्या होने लगती है। इसको नजरअंदाज न करें।

खड़े होने की परेशानी

नॉक नीज की समस्या होने पर लोगों को खड़े होने पर परेशानी होने और खड़े होने पर बैलेंस करने की कमी होने की समस्या हो सकती है।

चलने में परेशानी

नॉक नीज की समस्या होने पर लोगों को चलने में परेशानी होने और चलते समय संतुलन की कमी होने की समस्या होती है।

घुटनों की अस्थिरता की समस्या

नॉक नीज की समस्या में लोगों को घुटनों में अस्थिरता होने और जोड़ों में अकड़न या दर्द होने की समस्या होने लगती है। इसे नजरअंदाज न करें।

गठिया की समस्या

नॉक नीज की समस्या में लोगों को गठिया जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। पैरों की इन समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

सावधानियां

नॉक नीज में लोगों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

नॉक नीज की समस्या में लेख में बताए गए लक्षण दिखते हैं। इनको नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com