अनहेल्दी खानपान और फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण अक्सर लोग पेट और आंतों से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें इसके लक्षणों के बारे में -
ब्लोटिंग की समस्या
हेल्दी गट बैक्टीरिया के असंतुलित होने पर पेट में अधिक गैस बनने लगती है, जिसके कारण लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होती है।
माइग्रेन और सिर में दर्द
आंतों से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को माइग्रेन और सिर में दर्द होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
स्किन एलर्जी होना
आंतों की पारगम्यता खून में टॉक्सिन्स को जाने देते हैं, जिसके कारण लोगों को स्किन एलर्जी और त्वचा में सूजन आने की समस्या होती है।
ऑटोइम्यून समस्याएं
डायटोसिस और गट से जुड़ी समस्या होने पर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने और ऑटोइम्यून से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है। इनको नजरअंदाज न करें।
कब्ज की समस्या
गट से जुड़ी समस्या और डायटोसिस की कमी होने पर बाउल मूवमेंट स्लो हो जाती है, जिसके कारण लोगों को कब्ज की समस्या हो सकती है।
एंग्जायटी और डिप्रेशन होना
गट में हेल्दी बैक्टीरिया के कम होने पर न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन पर असर पड़ता है, जिसके कारण लोगों को डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या हो सकती है।
फूड इंटॉलरेंस की समस्या
खराब गट की समस्या होने पर कुछ फूड से इंटॉलरेंस की समस्या हो सकती है। जिसके कारण लोगों को इंफ्लेमेशन की परेशानी हो सकती है।
आंतों से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को लेख में बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com