हार्टबर्न के क्या लक्षण हैं?

By Harsha Singh
15 Sep 2024, 09:00 IST

कई लोग खराब लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर हार्टबर्न यानी सीने में जलन की समस्या हो सकती है। आपको इस बेचैनी और सीने में उठ रही जलन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

क्यों होती है सीने में जलन?

हार्टबर्न होने के पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह समस्या एसिड रिफ्लक्स की वजह से होती है। सीने में जलन होने पर लोग इसे हार्ट से जुड़ी समस्याओं से जोड़कर देखते हैं। हालांकि, हर मामले में दिल से जुड़ी समस्या नहीं होती है। आइए इसके लक्षण जानते हैं-

सीने में तेज जलन की समस्या

जैसा कि आप इस समस्या के नाम से ही समझ सकते हैं कि हार्टबर्न का सबसे कॉमन लक्षण सीने में जलन की समस्या है। इस स्थिति में आपको सीने में जलन का सामना करना पड़ सकता है।

खट्टी डकार आना

कई लोगों को सीने में जलन की समस्या के साथ खट्टी डकार आने की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको लगातार खट्टी डकार आ रही है, तो यह हार्टबर्न की वजह से हो सकता है।

जी मिचलाना और उल्टी की समस्या

अगर आपको हार्टबर्न की समस्या होती है, तो आप जी मिचलाने और उल्टी आने जैसे लक्षणों का भी सामना करना पड़ सकता है।

खांसी और खराश की समस्या

कई लोगों को हार्टबर्न यानी सीने में जलन की समस्या के साथ बहुत ज्यादा खांसी और खराश की परेशानी होने लगती है। आपको इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पेट फूल सकता है

हार्टबर्न यानी सीने में जलन की समस्या होने पर पेट फूलने की स्थिति का सामना कर सकते हैं। हालांकि, यह समस्या बस कुछ समय के लिए होती है।

हार्टबर्न होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com