ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के क्या हैं संकेत?

By Harsha Singh
03 Nov 2024, 14:00 IST

हेल्दी जीवन जीने के लिए ब्लड सर्कुलेशन का सही से काम करना बहुत जरूरी होता है। अगर ब्लड सर्कुलेशन सही से काम नहीं कर रही है, तो शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए इस स्थिति में दिखने वाले संकेतों के बारे में जानते हैं-  

इम्यूनिटी कमजोर होती है

अगर आप अक्सर बीमार रहते हैं, तो ऐसा ब्लड सर्कुलेशन में खराबी के कारण हो सकता है। जब सर्कुलेटरी सिस्टम में खराबी होती है, तो शरीर बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो सकता है।

भूख कम लगती है

ब्लड सर्कुलेशन में खराबी होने से पाचन-तंत्र की समस्याएं हो सकती है। इससे भूख कम लगती है और मेटाबॉलिक रेट स्लो हो जाता है।

बॉडी हो जाती है सुन्न

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के खराब होने पर हाथ-पैर और शरीर के कई अन्य अंगों में सुन्नपन की समस्या हो सकती  है।

हाथ-पैर रहते हैं ठंडे

कई लोगों के हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। ऐसा खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से भी हो सकता है। यह स्थिति तब होती है, जब बॉडी के सभी हिस्सों में पर्याप्त मात्रा के अंदर ब्लड नहीं पहुंच पाता है।

कब्ज की समस्या

जैसा हमने आपको बताया कि ब्लड सर्कुलेशन खराब होने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप दस्त, बार-बार पेट में दर्द, कब्ज आदि समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

आलस आता है

ब्लड सर्कुलेशन खराब होने की वजह से थका हुआ महसूस हो सकता है। ऐसे में आप दिनभर लो और बीमार महसूस कर सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर ये लक्षण नजर आते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com