साल 2024 में इन 4 बीमारियों से लोग रहे परेशान, जानें कैसे रहें सुरक्षित

By Aditya Bharat
18 Dec 2024, 14:30 IST

साल 2024 दुनिया के लिए कई स्वास्थ्य संकट लेकर आया। यह साल हमें बार-बार याद दिलाता रहा कि बीमारियों से बचाव और जागरूकता कितनी जरूरी है। कोरोना, डेंगू और निपाह जैसी बीमारियों ने लोगों को प्रभावित किया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा असर डाला।

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट

2024 में कोरोना वायरस का XBB वेरिएंट चिंता का बड़ा कारण बना। यह वेरिएंट तेजी से फैलने वाला और बच्चों व बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक था। इसने वैक्सीन की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े किए। इससे बचने के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना बेहद जरूरी रहा।

डेंगू

डेंगू ने इस साल एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के लाखों लोगों को प्रभावित किया। बारिश के मौसम में इसका प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिला। तेज बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द इसके मुख्य लक्षण रहे। मच्छरों से बचाव के उपायों पर जोर दिया गया।

निपाह वायरस

दक्षिण भारत, खासकर केरल में, निपाह वायरस ने लोगों को परेशान किया। यह वायरस चमगादड़ों और सूअरों से फैलता है और तेजी से संक्रमण फैलाता है। बुखार, खांसी और दिमाग की सूजन जैसे लक्षण इसके कारण देखे गए। साफ-सफाई और संक्रमित जानवरों से दूरी बनाए रखना जरूरी बताया गया।

जीका वायरस

जीका वायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों को प्रभावित किया। एडीज मच्छर से फैलने वाली इस बीमारी ने बुखार, सिरदर्द और लाल आंखों जैसे लक्षण पैदा किए। मच्छरों को घर के आसपास पनपने से रोकना इसका सबसे अच्छा बचाव है।

मंकीपॉक्स का प्रकोप

2024 में मंकीपॉक्स के हजारों मामले सामने आए। यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलती है। दाने, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। संक्रमित व्यक्तियों का तुरंत इलाज कराना जरूरी है।

ग्लोबल हेल्थ सिस्टम पर असर

इन बीमारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव डाला। इलाज के साथ-साथ रोकथाम और जागरूकता की कमी ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया था। जलवायु परिवर्तन और बढ़ती जनसंख्या ने इन समस्याओं को और बढ़ा दिया।

उपाय क्या है?

इन बीमारियों से लड़ने के लिए मास्क, साफ-सफाई और वैक्सीन जैसी चीजों का पालन करना जरूरी है। जागरूकता ही इन बीमारियों से हमें बचा सकती हैं।

2024 ने हमें सिखाया कि सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई और सावधानी रखना भी बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com