अगर आपकी नाक में बार-बार सूजन या दर्द होता है, तो यह सिर्फ जुकाम नहीं बल्कि किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
एक्सपर्ट की राय
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिये हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
नाक की बीमारियों के लक्षण
नाक में अगर लगातार म्यूकस निकलता है या नाक लाल रहती है, तो यह साइनसाइटिस, एलर्जी या किसी बैक्टीरियल संक्रमण का शुरुआती लक्षण हो सकता है, जिसे समय पर पहचानना जरूरी है।
नाक में सूजन की समस्या
बच्चों और बड़ों दोनों में नाक की सूजन की समस्या आम है। लेकिन, अगर इलाज में देर हो जाए तो सांस लेने में दिक्कत और शरीर में ऑक्सीजन की कमी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।
नाक में संक्रमण
अगर नाक में सूजन के साथ-साथ आंखों के पास, सिर या गले में दर्द हो रहा है, तो यह संक्रमण फैलने का संकेत हो सकता है और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
गंभीर समस्याएं
नाक में होने वाली बीमारियों में क्रोनिक साइनसाइटिस, एलर्जिक राइनाइटिस, एक्यूट साइनसाइटिस और नैसल पॉलिप्स जैसी समस्याएं शामिल होती हैं, जो सही इलाज से कंट्रोल में लाई जा सकती हैं।
रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट इंफेक्शन
लंबे समय तक नाक की सूजन रहने पर फेफड़ों में संक्रमण यानी रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पूरी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
नैसल पॉलिप्स
अगर नाक में सूजन के साथ-साथ सूंघने की शक्ति भी कम हो रही है, तो यह गंभीर संक्रमण या नैसल पॉलिप्स जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
नाक की सूजन से राहत
घर पर नाक की सूजन कम करने के लिए गर्म पानी की भाप लेना, नमक के पानी का स्प्रे करना और चेहरे पर गरम तौलिया रखना काफी फायदेमंद हो सकता है।
नाक की बीमारियों से बचने के उपाय
नाक की बीमारियों से बचने के लिए धूल, धुएं और कैमिकल्स से दूरी बनानी चाहिए। साथ ही, नाक को बार-बार छूने से बचना और हाथों को हमेशा साफ रखना बेहद जरूरी है।
नाक की बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com