पेट में दर्द किन कारणों से होता है? डॉक्टर से जानें

By Deepak Kumar
08 Jun 2025, 16:00 IST

पेट में दर्द एक आम समस्या है जो हर उम्र के लोगों को हो सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए डॉक्टर आदित्य देशमुख से जानते हैं कुछ प्रमुख कारणों के बारे में।

कब्ज और गैस से पेट में दर्द

लंबे समय तक कब्ज और गैस पेट दर्द की बड़ी वजह बनते हैं। इससे आंतों में मल जमा हो जाता है, जिससे ऐंठन और भारीपन महसूस होता है। यह नियमित पेट दर्द की जड़ हो सकता है।

अपच की समस्या

डाइजेशन सही न हो तो पेट में जलन और दर्द होता है। अपच से पेट में सूजन, भारीपन और असहजता महसूस होती है। बार-बार अपच होना भी पेट के लिए खतरे का संकेत हो सकता है।

यूरिन इंफेक्शन से पेट दर्द

यूटीआई के कारण महिलाओं को पेशाब में जलन और निचले पेट में तेज दर्द हो सकता है। यह संक्रमण बढ़ने पर पेट के अन्य हिस्सों में भी परेशानी पहुंचा सकता है।

पीरियड्स में ऐंठन और दर्द

महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ऐंठन की वजह से पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। यह हार्मोनल बदलाव से होता है और पीरियड्स खत्म होने पर सामान्यतः ठीक हो जाता है।

हर्निया से जुड़ा पेट दर्द

हर्निया एक गंभीर स्थिति है, जिसमें पेट का हिस्सा बाहर की ओर निकल आता है। यह बार-बार होने वाला तेज दर्द पैदा करता है और इलाज के लिए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

अपेंडिसाइटिस और पेट दर्द

अपेंडिसाइटिस एक आपातकालीन स्थिति है, जिसमें पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द होता है। इसके साथ बुखार और उल्टी हो सकती है। तुरंत मेडिकल सहायता लेना जरूरी है।

फूड पॉइजनिंग

बासी या संक्रमित भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है, जिससे पेट में ऐंठन, दस्त और उल्टी होती है। यह शरीर को जल्दी डीहाइड्रेट कर देता है, इसलिए ध्यान देना जरूरी है।

अगर पेट में दर्द बार-बार होता है या अन्य लक्षणों के साथ दिखता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सही इलाज से आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com