इनफर्टिलिटी का सबसे बड़ा कारण क्या है?

By Himadri Singh Hada
18 May 2025, 12:00 IST

मां-बाप बनने की चाहत हर कपल की होती है। लेकिन, बदलती जीवनशैली और तनाव भरे माहौल की वजह से उनमें से कई लोगों को इनफर्टिलिटी जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फोर्टिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम यूरोलॉजी विभाग के डॉ. प्रदीप बंसल (Urologist) से बात की।

इनफर्टिलिटी की समस्या

इनफर्टिलिटी सिर्फ महिलाओं की ही नहीं, बल्कि पुरुषों की भी समस्या बन गई है, जिसमें स्पर्म काउंट कम होना और शुक्राणु की गुणवत्ता में गिरावट आना बड़ी वजहों में शामिल हैं।

पुरुषों में इनफर्टिलिटी के कारण

पुरुषों में इनफर्टिलिटी के कारणों में अनुवांशिक समस्याएं, हॉर्मोन असंतुलन, ज्यादा अल्कोहल या सिगरेट पीना, तनाव, डायबिटीज जैसी बीमारियां और टेस्टिस को नुकसान पहुंचना शामिल होते हैं।

महिलाओं में इनफर्टिलिटी के कारण

महिलाओं में इनफर्टिलिटी के कारणों में ओव्युलेशन की समस्या, पीसीओडी और पीसीओएस, थायराइड, ज्यादा वर्कआउट, ईटिंग डिसऑर्डर, उम्र का बढ़ना और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियां प्रमुख मानी जाती हैं।

इनफर्टिलिटी का खतरा

ज्यादा गर्म वातावरण में काम करना, टाइट कपड़े पहनना, लगातार लैपटॉप गोद में रखना और कीमोथेरेपी या रेडिएशन जैसी प्रक्रिया भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ा सकती है।

हॉर्मोनल प्रभाव

महिलाओं में अगर अंडाशय से अंडे ठीक से रिलीज नहीं होते या हॉर्मोनल गड़बड़ी होती है, तो इससे गर्भधारण करने में दिक्कत आती है और इनफर्टिलिटी की स्थिति बन सकती है।

इनफर्टिलिटी से बचने के उपाय

इनफर्टिलिटी से बचने के लिए हेल्दी डाइट लेना, नियमित व्यायाम करना, तनाव कम करना, पर्याप्त नींद लेना और समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी होता है।

प्रजनन क्षमता बेहतर होना

अल्कोहल और धूम्रपान से दूरी बनाना, शरीर के वजन को संतुलित रखना और प्रोसेस्ड, जंक फूड्स से बचना प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com