अक्ल दांत जिसे विजडम टूथ भी कहा जाता है, यह हर किसी का एक सही उम्र होने पर आता है। लेकिन कई लोगों को इसके आने पर बहुत ज्यादा तेज दर्द और मुंह में दिक्कत हो सकती है। आइए जानें विजडम टूथ आने में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं।
जगह की कमी
अक्ल दांत जब निकलता है और मुंह में जगह कम होती है, तो इसे मसूड़े के अंदर फंस सकता है। इससे आसपास की जगहों में सूजन और दर्द की दिक्कत हो सकती है।
इन्फेक्शन या बैक्टीरिया की दिक्कत
जब अक्ल दाढ़ आधी निकलती है, तो उसके आसपास खाना और बैक्टीरिया फंस सकते हैं। इससे उसके आसपास इंफेक्शन फैलकर सूजन पैदा कर सकता है।
मसूड़ों में चोट या कट लगना
दांत के टेढ़ा होने के कारण वह बार-बार गाल या मसूड़ों से टकराता है, जिससे मसूड़े में घाव हो सकता है। इस कारण भी मुंह में सूजन और जलन हो सकती है।
पेरिकोरोनाइटिस की दिक्कत
डॉ सीमा यादव जी ने बताया, पेरिकोरोनाइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें अक्ल दांत के ऊपर का मसूड़ा ढीला रह जाता है और उसके नीचे इंफेक्शन हो सकता है। इससे मुंह खोलने में भी दर्द होता है।
दांत का दबाव
कई बार अक्ल दाढ़ निकलते टाइम आगे के दांतों पर प्रेशर पड़ता है। इससे पूरे जबड़े में स्ट्रेस और सूजन हो सकती है।
सफाई न करना
अगर मुंह की सफाई सही तरीके से न की जाए, तो अक्ल दांत के आसपास बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। इससे इंफेक्शन बढ़ता है और सूजन होती है।
हार्मोनल बदलाव के कारण
कई बार शरीर में होने वाले हार्मोनल चेजेंस भी मसूड़ों को सेंस्टिव बना लकते हैं। इससे अक्ल दाढ़ निकलते टाइम सूजन और दर्द ज्यादा हो सकता है।
अगर अक्ल दांत निकलते टाइम लगातार दर्द, सूजन, बुखार या मुंह में दिक्कत हो, तो तुरंत डेंटिस्ट से जांच कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com