गॉलब्लैडर शरीर का एक छोटा पार्ट है, जो पित्त रस को इकट्ठा करता है। इसके बिना रहना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स के कारण इसको हटाना पड़ता है जिससे शरीर में कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। आइए डॉक्टर विपुल शर्मा जी से जानें इसे निकालने से क्या दिक्कत होती हैं।
पाचन में गड़बड़ी
गॉलब्लैडर हटाने के बाद पित्त रस डायरेक्ट आंतों में पहुंचता है। इससे खाना डाइजेस्ट करने में परेशानी होती है, खासकर ऑयली खाने से दिक्कत होती है।
डायरिया की दिक्कत
गॉलब्लैडर न होने से पित्त रस लगातार बहता रहता है, जिससे मल पतला हो सकता है। कई लोगों को इससे ढीला पेट या डायरिया की दिक्कत होने लगती है।
पेट फूलना और गैस
कुछ लोगों को गॉलब्लैडर हटाने के बाद पेट फूलने, गैस और भारीपन की दिक्कत होती है। मसालेदार और भारी खाना खाने पर दिक्कत ज्यादा बढ़ सकती है।
पित्त बढ़ने से जलन
पित्त रस के लगातार बहने से कई बार आंतों में जलन या एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। यह लंबे टाइम तक चले तो गैस्ट्राइटिस की दिक्कत हो सकती है।
वजन बढ़ने की आशंका
कई लोगों को सर्जरी के बाद वेट बढ़ने की शिकायत होती है। यह डाइजेशन की गड़बड़ी और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण हो सकता है।
पोषक तत्वों का डिसबैलेंस
गॉलब्लैडर न होने से फैट सॉल्युबल विटामिन्स जैसे ए, डी, ई और के का अब्जॉर्प्शन प्रभावित हो सकता है। इससे शरीर में इनकी कमी महसूस होने लगती है।
लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी
सर्जरी के बाद खानपान में बहुत ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। कम ऑयल, हल्का और पौष्टिक खाने के साथ रेगुलर एक्सरसाइज से दिक्कत को कम किया जा सकता है।
गॉलब्लैडर निकालने के बाद इन प्रॉब्लम्स का होना नॉर्मल है, ऐसे में खुद की सही देखभाल करें और डॉक्टर से सलाह लेते रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com