थायराइड में शरीर की सूजन होगी कम, अपनाएं ये 8 बेस्ट फूड्स

By Aditya Bharat
13 Jan 2025, 13:30 IST

थायराइड एक ऐसी बीमारी है जो लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी होती है। इसका असर शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन पर पड़ता है। सही डाइट और लाइफस्टाइल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर से थायराइड को कंट्रोल करने वाले 8 फूड्स के बारे में।

ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में आयोडीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो थायराइड की सेहत के लिए जरूरी है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर की सूजन भी कम होती है।

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो थायराइड के कारण होने वाली सूजन को कम करते हैं। यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।

अंगूर

अंगूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे थायराइड हार्मोन बैलेंस में रहता है और सूजन भी कम होती है।

अनानास

अनानास में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम होते हैं, जो थायराइड के फंक्शन को बनाए रखते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में सूजन कम होती है।

सेब

सेब खाने से शरीर के अंदर जमा हुई गंदगी बाहर निकलती है। इसमें आयोडीन भी होता है, जो थायराइड को बैलेंस में रखता है और सूजन घटाने में मदद करता है।

एवोकाडो

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और पोटेशियम होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। यह थायराइड को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

पपीता

पपीता एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है फल है। इसे खाने से शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और सूजन भी कम होती है। थायराइड के लिए यह फायदेमंद है।

बताए गए फूड्स को खाकर आप अपने थायराइड लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com