शरीर में प्लेटलेट्स की कमी से दिखते हैं ये लक्षण

By Lakshita Negi
19 Mar 2025, 13:30 IST

प्लेटलेट्स हमारे ब्लड में मौजूद छोटे सेल्स होते हैं, जो ब्लड के थक्के जमाने में मदद करती है। जब शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होती है, तो खून का बहाव आसानी से रुकता नहीं है, जिससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा हो सकता है। आइए जानें शरीर में प्लेटलेट्स की कमी यानी 'थ्रोम्बोसाइटोपेनिया' होने पर क्या लक्षण दिखते हैं। 

शरीर में नीले या बैंगनी धब्बे

शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर शरीर में बिना किसी चोट के नीले, बैंगनी या लाल रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। इसे पेटिचिया कहा जाता है, जो स्किन के नीचे खून बहने के कारण बनते हैं।

बार-बार नाक और मसूड़ों से खून आना

अगर आपकी नाक या मसूड़ों से बिना किसी कारण खून बहने लगे, तो यह प्लेटलेट्स की कमी का संकेत हो सकता है। हल्की चोट लगने पर खून जल्दी रुक जाना चाहिए, लेकिन प्लेटलेट्स कम होने पर ऐसा नहीं होता।

छोटे कट से खून देर तक बहना

अगर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होती है, तो किसी भी छोटे कट, घाव या चोट से खून जल्दी बंद नहीं होता। प्लेटलेट्स खून को जमाने में मदद करते हैं, इसलिए इनकी कमी पर खून बहने की प्रक्रिया स्लो हो जाती है।

थकान और कमजोरी होना

प्लेटलेट्स की कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन का सप्लाई ठीक से नहीं हो पाता, जिससे इंसान को हर समय कमजोरी, थकान और सुस्ती फील होती है। यह लक्षण खासतौर पर डेंगू और वायरल इंफेक्शन में दिखते हैं।

त्वचा पर चकत्ते और लाल धब्बे

शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने से स्किन पर लाल चकत्ते या धब्बे दिखने लगते हैं। यह खून की छोटी नलिकाओं से लीकेज के कारण होता है, जिससे स्किन पर छोटे दाने जैसे निशान बन जाते हैं।

पेशाब या मल में खून

अगर पेशाब या मल में खून दिखे, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह प्लेटलेट्स की शरीर में बहुत ज्यादा कमी का लक्षण हो सकता है ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच कराना बहुत जरूरी होता है।

महिलाओं में पीरियड्स डिसबैलेंस

महिलाओं के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर पीरियड्स के दौरान दिक्कत  हो सकती है। पीरियड्स के टाइम बहुत ज्यादा खून आना और ज्यादा टाइम तक ब्लीडिंग रहना इसका एक साइन हो सकता है। 

शरीर में दिखने वाले इन साइन को अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com